फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Special training provided to 50 traffic police personnel.

Gurugram News: 50 यातायात पुलिसकर्मियों को दिया विशेष प्रशिक्षण

Tue, 21 Jul 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Special training provided to 50 traffic police personnel.
गुरुग्राम। यातायात पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्य कुशलता, आमजन के साथ व्यवहार में सुधार के उद्देश्य से मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसीपी यातायात सत्यपाल यादव ने बताया कि प्रशिक्षण में करीब 50 यातायात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अनुशासन, पारदर्शिता व समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और पूर्व सैनिकों के प्रति संवेदनशील व सम्मानजनक व्यवहार पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात मुख्यालय/हाईवे) सत्यपाल यादव सहित अन्य अधिकारियों ने मौजूद सभी यातायात पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ विनम्र व्यवहार, बातचीत के कौशल, यातायात नियमों को प्रभावी तरीके से लागू करना, तनाव प्रबंधन, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता, आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग और नागरिक केंद्रित पुलिसिंग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed