{"_id":"65a7d9c99e18e8fc350bad35","slug":"special-program-organized-in-school-to-create-awareness-about-crime-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-23664-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूल में आयोजित विशेष कार्यक्रम, अपराध के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूल में आयोजित विशेष कार्यक्रम, अपराध के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
फोटो - पुलिस टीम महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव के दिए टिप्स
गुरुग्राम। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से महिला थाना मानेसर व सेक्टर-37 थाना की महिला पुलिस टीमों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर झाड़सा व विवेकानंद पब्लिक स्कूल गढ़ी हरसरू में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। जहां पुलिस टीम ने महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट व डायल 112 एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर संगीता दास, सहायक निदेशक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वहां उपस्थित छात्राओं व अध्यापिकाओं को महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों से बचाव व अपराध होने के बाद उनके उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अपराधों के लिए कानून में दिए गए प्रावधानों व सजा इत्यादि के बारे में भी जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुरु भी सिखाए गए। ब्यूरो