फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Special cleanliness awareness program organized in Sarhol village

Gurugram News: सरहोल गांव में विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Sun, 12 Oct 2025 05:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
Special cleanliness awareness program organized in Sarhol village
गुरुग्राम। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के अंतर्गत नगर निगम गुरुग्राम की ओर से रविवार को सेक्टर-18, सरहोल गांव में विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के महत्व से जोड़ना और प्लास्टिक मुक्त शहर के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में नगर निगम गुरुग्राम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी एवं बुलंद आवाज वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्षा प्रिंका यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई और सभी को अपने आस-पास सफाई बनाए रखने, कचरे का सही निपटान करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed