Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Special Cell formed to strengthen waterlogging and sewerage management

Gurugram News: जलभराव और सीवरेज प्रबंधन को मजबूत करने के लिए गठित की गई विशेष सेल

Sat, 03 Jan 2026 04:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
Special Cell formed to strengthen waterlogging and sewerage management
नगर निगम गुरुग्राम ने मानसून मैनेजमेंट सेल का किया गठन, 15 जनवरी तक प्रस्तुत होगा पहला ड्राफ्ट
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए नगर निगम गुरुग्राम ने मानसून से जुड़ी तैयारियों और आपात प्रतिक्रिया को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मानसून मैनेजमेंट सेल (एमएमसी) का गठन कर दिया है। इस संबंध में निगम आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा औपचारिक आदेश जारी किए गए हैं। यह सेल मानसून के दौरान जलभराव, ड्रेनेज, सीवरेज और अन्य नागरिक समस्याओं से निपटने के लिए योजना, समन्वय, निगरानी और समीक्षा का कार्य करेगा।



मानसून मैनेजमेंट सेल की संरचना


मानसून मैनेजमेंट सेल का गठन आयुक्त के नेतृत्व में किया गया है, जिसमें नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। सेल में अतिरिक्त निगमायुक्त-I यश जालुका को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त निगमायुक्त-III रविंद्र यादव, मुख्य अभियंता विजय ढाका, सभी कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता तथा पूर्व सीएमजीजीए कंसल्टेंट सुरभि साहू को भी इस सेल का हिस्सा बनाया गया है।
विज्ञापन




कार्यक्षेत्र और प्रमुख जिम्मेदारियांी


मानसून की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कंसल्टेंट सुरभि साहू को इंजीनियरिंग विंग से जोड़ा गया है। वे कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार की देखरेख में विशेष रूप से मानसून प्रिपेयर्डनेस से जुड़े कार्यों को करेंगी। मानसून मैनेजमेंट सेल के तहत एक विस्तृत मानसून प्रिपेयर्डनेस प्लान तैयार किया जाएगा। इसके अंतर्गत डी-सिल्टिंग, ड्रेन सफाई व अन्य मानसून संबंधित सिविल कार्यों के रिकॉर्ड का संकलन और सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही मानसून सीजन के दौरान आवश्यक मशीनरी की जरूरत और तैनाती का आकलन एवं दस्तावेजीकरण किया जाएगा। सेल की ओर से मानसून की निगरानी और प्रतिक्रिया के लिए एक मानक रिपोर्टिंग फॉर्मेट भी तैयार किया जाएगा। साथ ही पिछले वर्षों के मानसून डाटा का विश्लेषण कर कमियों, बाधाओं और बेहतर कार्यप्रणाली की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 जनवरी तक सौंपा जाएगा पहला ड्राफ्ट


मानसून प्रिपेयर्डनेस प्लान का पहला ड्राफ्ट 15 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें संक्षिप्त और विस्तृत दोनों रूपों में योजना शामिल होगी। -प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed