फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Speaker arrested earlier for taking out a procession on Ram Navami, got interim bail

Gurugram News: रामनवमी पर जुलूस निकालने पर पूर्व बार अध्यक्ष गिरफ्तार, अंतरिम जमानत मिली

Wed, 21 Jun 2023 08:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 21 Jun 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
Speaker arrested earlier for taking out a procession on Ram Navami, got interim bail
रामनवमी पर जुलूस निकालने पर पूर्व बार अध्यक्ष गिरफ्तार, अंतरिम जमानत मिली
विज्ञापन

- नियमित जमानत अर्जी पर बृहस्पतिवार को होगी सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रामनवमी पर जुलूस के दौरान तलवार लहराने के मामले में गुरुग्राम शहर थाना पुलिस ने बुधवार को पूर्व बार अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई। नियमित जमानत अर्जी पर अब बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।


बीती दो अप्रैल को हिंदू धार्मिक संगठनों की तरफ से रामनवमी को लेकर शहर में जुलूस निकाला गया था। इस दौरान जेसीबी पर चढ़कर कुछ लोगों ने तलवार लहराई थी। सदर बाजार में स्थित मस्जिद के सामने भी तलवार लहराने की बात सामने आई थी। इस पर सिटी गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बुधवार को पूर्व बार अध्यक्ष कुल भूषण भारद्वाज को जांच में शामिल होने के लिए थाने बुलाया गया था। वहीं से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने थाना परिसर में ही जय श्रीराम के नारे लगाए।
विज्ञापन


पूर्व बार अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास आजाद की अदालत में पेश किया गया था। वहां पर पुलिस की तरफ से कोई भी जवाब पेश नहीं किया गया था। ऐसे में अदालत ने उन्हें बृहस्पतिवार तक अंतरिम जमानत दे दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को नियमित जमानत के लिए सुनवाई अदालत में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed