फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Son commits suicide after father scolds him for taking drugs

Gurugram News: नशा करने पर पिता ने डांटा तो बेटे ने की खुदकुशी

Sat, 15 Feb 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Son commits suicide after father scolds him for taking drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। जिले में नशे की लत के दुष्परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। छारोडा गांव में 18 वर्षीय युवक राहुल ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह प्रतिबंधित नशे का आदी था, और पिता द्वारा डांटे जाने के बाद उसने यह कदम उठाया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के मुताबिक राहुल नशे का आदी था। परिजनों ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नशे की लत छोड़ने को तैयार नहीं था। गुरुवार शाम उसके पिता ने नशे को लेकर उसे डांटा था। अगले दिन सुबह जब राहुल अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो बहन ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो वह रस्सी के सहारे पंखे से लटका मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब तक परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed