फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Somewhere sewer water accumulated, somewhere there was a pile of garbage.

Gurugram News: कहीं जमा सीवर का पानी, कहीं लगा कूड़े का ढेर

Mon, 29 Dec 2025 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
Somewhere sewer water accumulated, somewhere there was a pile of garbage.
गंदगी और बदबू में रहने को मजबूर मानेसर के बास कुसला गांव के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर के बास कुसला गांव में कहीं सीवर का पानी सड़कों पर जमा है तो कहीं कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इस कारण गांव के लोग बदबू व गंदगी में जीने को मजबूर हैं। वहीं सड़क पर जमा पानी के कारण वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या यहां बीते कई दिन से है। इसको लेकर अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया।

वहीं, सड़क की सर्विस रोड पर कूड़ा भी जमा है। ऐसे में राहगीरों को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई दिनों से सड़क पर पानी बह रहा है लेकिन प्रशासन की नजर इलाके में नहीं हैं। नियमित रूप से निगम की ओर से कूड़ा भी नहीं उठवाया जाता है। गंदगी के कारण इलाके में लगातार बदबू फैलती रहती है। लोगों ने बताया कि सिर्फ सड़कों पर ही नहीं हैं बल्कि गांव के अंदर भी गलियों में पानी जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed