{"_id":"64835d1c62b4196ba70ffdf9","slug":"soil-being-lifted-from-the-fields-without-the-permission-of-the-mining-department-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-611897-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिना खनन विभाग की अनुमति के खेतों से उठाई जा रही मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिना खनन विभाग की अनुमति के खेतों से उठाई जा रही मिट्टी
विज्ञापन
रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी : दयानंद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। रेत माफियाओं का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्र के लोगों के खेतों से बिना खनन विभाग की अनुमति से मिट्टी उठने का कार्य दिन निकलते ही शुरू कर सरकार के राजस्व को चूना लगा रहे हैं।
जानकारों की मानें तो लोडर के माध्यम से खेतों से मिट्टी निकालने का कार्य रेत माफियाओं द्वारा किया जा रहा है, जो लंबे समय से रेत के कारोबार से जुड़े हुए लोग हैं। वह आसपास क्षेत्र के खेत से मिट्टी उठाने के नाम पर खेत मालिक को रुपये देकर, सरकार के राजस्व को चूना लगाने का काम कर रहे हैं। खनन विभाग के अधिकारी समय-समय पर छापामारी कर ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने का काम करते हैं, लेकिन अवैध रूप से सरकार के राजस्व की चोरी करने के साथ-साथ बिना अनुमति के रेत खनन करने का कार्य क्षेत्र में लंबे समय से किया जा रहा है। इस संबंध में जिला स्तर के खनन विभाग के कर्मचारी अनिल का कहना है कि जल्द ही विभाग द्वारा ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। फिरोजपुर झिरका थाना प्रबंधक दयानंद ने कहा कि अगर क्षेत्र में रेत माफियाओं द्वारा इस तरह का कोई कारोबार किया जा रहा है और सरकार के राजस्व को नुकसान हो रहा है, तो ऐसे रेत माफियाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फोटो: शहर के मुख्य मार्गों से गुजरता एक रेत का ट्रैक्टर।