फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sohna police said that people from outside have spoiled the atmosphere

Nuh Violence: सोहना में पुलिस का एक्शन, कई लोगों की हुई पहचान; बाहर से आए लोगों ने बिगाड़ा माहौल

Wed, 02 Aug 2023 05:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सोहना
अमर उजाला नेटवर्क, सोहना Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Aug 2023 05:12 PM IST
सार

उपायुक्त ने कहा कि पलवल सहित आसपास के जिलों से लोगों की उपद्रव में भूमिका रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दंगे संबंधी वीडियो-फुटेज उन्हें उपलब्ध कराएं। प्रशासन ने दावा किया है कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। अब कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन
Sohna police said that people from outside have spoiled the atmosphere
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते सोमवार को नूंह जले में एक शोभायात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा की घटना की तपिश से दक्षिण हरियाणा के कई जिले चपेट में आ गए हैं। नूंह के बाद सबसे पहले सोमवार दोपहर से ही सोहना में तनाव की स्थिति बन गई थी पुलिस प्रशासन का मानना है कि सोहना में हुए उपद्रव में बाहरी लोगों की भूमिका रही है।

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम का प्रारंभिक विश्लेषण करने के बाद दावा किया है कि जिले की तहसील सोहना में सोमवार को हुए उपद्रव, वाहनों, दुकानों को जलाने की घटना में कस्बे में बाहर से आए लोगों की भूमिका रही। ऐसे लोगों को चिह्नित कर लिया गया है और यह कार्रवाई के दायरे में हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने आम लोगों से भी इस दंगे से संबंधित वीडियो और फुटेज की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोहना के उपायुक्त निशांत कुमार यादव का कहना है कि सोहना के पूरे घटनाक्रम में हमने यह निष्कर्ष निकाला है कि काफी सारे लोग बाहर से आए थे। इसमें पलवल और पास के अन्य राज्यों से आए लोग शामिल थे। ऐसे तत्व प्रशासन की नजर में आ गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में भी है मिश्रित आबादी, विशेष नजर है सोहना पर
सोहना। उपायुक्त ने कहा कि जिले की अन्य तहसीलों के साथ-साथ खासकर सोहना पर हमारी विशेष नजर है। उन्होंने कहा कि सोहना में बहुत से इलाके ऐसे हैं जहां पर मिश्रित आबादी है। इसके अलावा जिले के ग्रामीण इलाकों सहित सोहना की बात की जाए तो यहां के हर गांव में यह स्थिति देखने को मिल जाएगी। 

ऐेसे हालात में अगर वहां अफवाह फैलती है तो वह बहुत ही चुनौती पूर्ण स्थिति बन जाती है। हमारा फोकस एरिया सोहना रहेगा। यहां हम शांति समिति की बैठकें करेंगे। दोनों समुदायों को बुलाया जाएगा। दोनों समुदायों के लोगों ने भरोसा दिलाया है कि वह एक दूसरे के लोगों के क्षेत्र में जाएंगे और विश्वास कायम करने की पहल करेंगे। एक दूसरे के धार्मिक स्थानों के आगे खड़े होकर सुरक्षा का अहसास दिलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed