फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sohna Municipal Council launched anti-encroachment drive

Gurugram News: सोहना नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sat, 22 Nov 2025 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sohna Municipal Council launched anti-encroachment drive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। सोहना नगरपरिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 18 अतिक्रमणकारियों के चालान काटे हैं। इनसे करीब 10 हजार रुपये की वसूली की है। परिषद की टीम ने सार्वजनिक सड़कों पर रखे तख्त, स्टूल, सामान आदि को भी जब्त किया है। वहीं परिषद प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मची हुई है। शुक्रवार की दोपहर नगरपरिषद की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए बाजारों में निकली। टीम ने इसकी शुरुआत नगरपरिषद कार्यालय से की थी। टीम के बाजारों में पहुंचने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
अतिक्रमणकारी सड़कों पर रखे अपने सामान को समेटने लगे। टीम का नेतृत्व सैनिटरी इंस्पेक्टर हरीश मेहता कर रहे थे जबकि उनके साथ कई कर्मचारी भी थे। टीम ने बस स्टैंड मार्ग, अस्पताल मार्ग, लेबर चौक आदि स्थानों पर पहुंचकर अस्थायी अतिक्रमण हटाया जिन्होंने सड़कों पर रखे सामान को जब्त कर लिया। परिषद टीम ने 18 अतिक्रमणकारियों के चालान काट कर करीब 10 हजार रुपये की वसूली भी की है।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे में अतिक्रमण की भरमार है। लोगों ने सार्वजनिक सड़कों पर जबरन कब्जा जमाया हुआ है जिससे राहगीर भी निकल नहीं सकते हैं। परिषद के सैनेटरी इंस्पेक्टर हरीश मेहता ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमित रूप से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed