फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sohna Market Committee issued notices to 160 people for illegal construction

Gurugram News: सोहना मार्केट कमेटी ने अवैध निर्माण पर 160 लोगों को थमाया नोटिस

Sat, 28 Jun 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sohna Market Committee issued notices to 160 people for illegal construction
अतिक्रमण की वजह से वाहन चालकों व राहगीरों को निकलना मुश्किल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना मार्केट कमेटी ने अवैध निर्माण पर नकेल कसने की कवायद शुरू कर दी है। विभाग ने 160 लोगों को नोटिस जारी कर दिया है जिन्होंने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ है।
सोहना अनाज मंडी में अतिक्रमण की भरमार है। लोगों ने सरकारी भूमि को निजी मानकर अवैध अतिक्रमण व कब्जा किया हुआ है। व्यापारियों ने अपनी आढ़त व दुकानों के आगे सरकारी फड़ों पर चबूतरों का निर्माण कर डाला है। इसके अलावा दुकानों कर आगे कई कई फीट के टीन शेड बना डाले हैं। मंडी में करीब 200 रेहड़ियां लगी हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण अनाज मंडी में वाहन चालकों व राहगीरों का निकलना भी मुश्किल है। मार्केट कमेटी विभाग ने अतिक्रमण को चिह्नित करके 160 लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं जिनमें आढ़ती, दुकानदार, रेहड़ी संचालक आदि शामिल हैं। नोटिस में लोगों को जल्द ही अतिक्रमण हटाने के फरमान दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





विधायक के समक्ष लगाई गुहार

अनाज मंडी में कारोबार कर रहे लोगों ने सोहना विधायक तेजपाल तंवर के समक्ष गुहार लगाकर विभागीय कार्रवाई को निरस्त कराने को कहा है। मार्केट कमेटी सचिव नरेश यादव ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करके अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। विभाग जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा, जिसके लिए योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed