{"_id":"6138be708ebc3e494078b36c","slug":"so-will-the-administration-wake-up-only-when-pollution-increases-gurgaon-news-noi6033858188","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो क्या जब प्रदूषण बढ़ेगा तभी जागेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो क्या जब प्रदूषण बढ़ेगा तभी जागेगा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। पिछले वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो हर साल दशहरा बीतने के साथ ही साइबर सिटी की हवा प्रदूषित होने लगती है। बावजूद इसके प्रशासन समय रहते प्रदूषण को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाता। इस बार भी कमोबेश यही स्थिति है, जहां प्रदूषण की रोकथाम को लेकर निगम व एचएसपीसीबी के स्तर से कोई भी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। वहीं प्रदूषण बढ़ाने वाले कारकों को नजरअंदाज और किया जा रहा है।
पिछले करीब चार-पांच दिन से सिविल लाइंस में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इसी क्रम में जिला उपायुक्त आवास से चंद कदमों की दूरी पर करीब 50 मीटर तक गहरी खुदाई की गई है। खुदाई के बाद मिट्टी को खुले में ही छोड़ दिया गया है। निगम व एचएसपीसीबी के अधिकारी रोजाना ही गुजरते हैं, लेकिन कोई भी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।सड़क पर मिट्टी का ढेर लगा हुआ है, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है।
महावीर चौक पर भी उड़ रही धूल
कुछ यही हाल महावीर चौक का भी है, जहां सड़क निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इसके कारण यहां पर भारी मात्रा में धूल उड़ रही है। इससे प्रदूषण बढ़ने के साथ ही राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है लेकिन यहां पानी का छिड़काव करने वाला कोई नहीं है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर शहर की आबोहवा भले ही दुुरुस्त हो, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण को लेकर प्रशासन जिस तरीके से लापरवाही कर रहा है, उससे धीरे-धीरे स्थिति बदल रही है। कुछ दिनों पहले तक शहर का एक्यूआई जहां 50 के नीचे रहता था लेकिन बुधवार को 66 दर्ज किया गया। हालांकि, इस बारे में पूछने पर निगम के अधिकारियों की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।