Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Smoke from firecrackers has degraded the city's air; the AQI has reached 345.

Gurugram News: पटाखें के धुएं ने खराब की शहर की हवा, एक्यूआई पहुंचा 345 पर

Mon, 09 Nov 2026 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Smoke from firecrackers has degraded the city's air; the AQI has reached 345.
सेक्टर 99 निकट रेलवे ओवर ब्रिज पर सुबह छाया रहा स्मॉग।संवाद
जिले के टेरी ग्राम क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रदूषित रही हवा, एक्यूआई 403 दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज ऐंसी
गुरुग्राम। दिवाली पर शहर में चले पटाखों ने हवा को खतरनाक श्रेणी में पहुंचा दिया है। रविवार को जहां शहर का एक्यूआई 288 पर था वह सोमवार को 345 पर पहुंच गया। शहर में टेरी ग्राम क्षेत्र का प्रदूषण स्तर सबसे ज्यादा रहा। सीपीसीबी के अनुसार, टेरी ग्राम का एक्यूआई 403 दर्ज किया गया।
शनिवार रात को हवा चलने से रविवार को शहर का एक्यूआई में सुधार हुआ था लेकिन शाम में चले पटाखों से वजह से शहर की हवा जहरीली हो गई। शहर में लगे चारों मॉनिटर सेंटर में प्रदूषण स्तर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ग्वाल पहाड़ी पर 362, सेक्टर-51पर 317,टेरी ग्राम पर 403 और विकास सदन पर 298 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


--------
11 से तीन बजे तक अधिकतम स्तर पर पहुंचा एक्यूआई-
रविवार को छह बजे के बाद पटाखों से निकले धुएं से रात 11 बजे से तीन बजे तक एक्यूआई अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। टेरी ग्राम क्षेत्र में सोमवार को भी एक्यूआई 400 के ऊपर बना रहा। एचएसपीसीबी और सीपीसीबी के आंकड़े एक्यूआई को 500 से ऊपर नहीं दिखा पाते। उनकी एप पर अधिकतम एक्यूआई का स्तर 500 से ही है। रविवार रात को 11 बजे से अल सुबह तीन बजे तक शहर का एक्यूआई 500 के ऊपर ही बना रहा है। यह सीपीसीबी के अनुसार, गंभीर स्थिति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी एप पर दो हजार से ज्यादा दिखा रहा एक्यूआई
कुछ निजी एप पर एक्यूआई की कहानी कुछ और ही बयां कर रही है। एप पर रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे तक शहर का एक्यूआई 300 से नीचे दर्ज किया जा रहा था। शाम सात बजे एक्यूआई बढ़ते हुए 305 पर पहुंच गया। रात आठ बजे 840 दर्ज किया गया। यह बढ़ते हुए रात 11 बजे को 2126 तक पहुंच गया। इसके बाद एक्यूआई के स्तर में गिरावट दर्ज की गई। एक घंटे बाद यह 1767 पर आ गया और सात बजे यह 436 पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed