फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Smoke continued to rise from the Bandhwari landfill site even after 24 hours.

Gurugram News: 24 घंटे बाद भी बंधवाड़ी लैंडफिल साइट से उठता रहा धुआं

Fri, 17 Apr 2026 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Smoke continued to rise from the Bandhwari landfill site even after 24 hours.
15 से 16 घंटे में आग पर पाया गया काबू, अधिकारियों ने लिया जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कूड़े के ढेर में लगी आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे आसपास के क्षेत्रों में काला धुआं छा गया। 24 घंटे बाद भी साइट से धुआं सुलगता रहा, जोकि बृहस्पतिवार की शाम तक दूर तक दिखाई दे रहा था।
बुधवार शाम ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 15 से 16 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन बृहस्पतिवार को भी दिनभर कई जगहों से धुआं उठता रहा। नगर निगम के अधिकारी देर शाम तक मौके पर मौजूद रहे और हालात का जायजा लेते रहे। आग लगने के कारण गर्मी और गैस बनने को वजह माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह, रविन्द्र मलिक, चीफ इंजीनियर विजय ढाका और कार्यकारी अभियंता संदीप सिहाग सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। निगमायुक्त प्रदीप दहिया और अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव अधिकारियों से लगातार स्थिति की जानकारी लेते रहे। देर रात दोनों अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया, जिससे अभियान में तेजी आई।
विज्ञापन

क्या है मिथेन गैस डिटेक्टर
मिथेन गैस डिटेक्टर एक उपकरण होता है जो हवा में मौजूद मिथेन गैस की मात्रा को पहचानता और मापता है। यह गैस रिसाव या खतरनाक स्तर होने पर अलार्म देता है। इसका उपयोग लैंडफिल, खदानों और उद्योगों में सुरक्षा के लिए किया जाता है। लैंडफिल साइट पर आग रोकने के लिए लगाए गए मिथेन गैस डिटेक्टर इस बार नाकाम साबित हुए। हवा में मिथेन गैस का समय रहते पता नहीं चल सका, जिससे आग सुलगते हुए फैलती चली गई। मौके पर अग्निशमन दल और पानी के टैंकर भी मौजूद थे लेकिन शुरुआती नियंत्रण नहीं हो पाया। प्रयासों के बावजूद आग तेजी से बढ़ी, जिससे हालात बिगड़ गए और काबू पाने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
साइट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आग को पूरी तरह बुझाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भविष्य में आग की घटनाएं न हों, इसके लिए हरसंभव एहतियाती उपाय लागू करने की कोशिश की जा रही है। -प्रीतपाल, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article