फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Smart traffic signals will be installed at 91 places in the city, green belt will be decorated with landscaping

Gurugram News: शहर में 91 जगहों पर लगेंगे स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल , ग्रीन बेल्ट को लैंडस्केपिंग से संवारेंगे

Sat, 10 Jun 2023 12:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 10 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Smart traffic signals will be installed at 91 places in the city, green belt will be decorated with landscaping
फोटो
विज्ञापन

शहर में 91 जगहों पर लगेंगे स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल, ग्रीन बेल्ट को लैंडस्केपिंग से संवारेंगे

- रेजिडेंट एडवाइजरी कमेटी और जीएमडीए के अधिकारियों की बैठक में निर्णय

- जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई आरएसी की छठीं बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा के अध्यक्षता में रेजिडेंट वेलफेयर काउंसिल (आरएसी ) की बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। पीसी मीणा ने कहा शहर में 91 जगहों पर स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम का काम एक एजेंसी को सौंपा गया है। पुराने ट्रैफिक लाइट को बदलकर नए ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे।
बैठक में जीएमडीए और नगर निगम के प्रमुख अधिकारियों और आरएसी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें गुरुग्राम के विकास के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई और कार्यों की प्रगति और योजनाओं के बारे में बताया गया। पीसी मीणा ने कहा कि शहर के ग्रीन बेल्ट को व्यवस्थित तरीके से सुंदर बनाया जाएगा। इसमें आर्किटेक्ट की मदद से लैंडस्केपिंग की जाएगी। हरित पट्टी विकसित करने में वर्षों तक जल को सहेज कर प्रयोग में लाया जाएगा। इसके लिए एक अलग शहरी पर्यावरण संभाग बनाया जाएगा। शहर के जो पेड़ पौधे, हरित पट्टी, रेनवाटर हार्वेस्टिंग और पर्यावरण संबंधित अन्य मुद्दों का ध्यान रखेगा। ग्रीन बेल्ट की देखरेख में विशेषज्ञों और आरडब्ल्यूए की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

-------------



एडेप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम का होगा प्रयोग:
एडेप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम का प्रयोग इस नए ट्रैफिक सिग्नल में किया जाएगा। शहर के उन जगहों को भी चिन्हित करने का काम होगा, जो ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किए गए है। पैदल यात्रियों की परेशानी का ध्यान रखा जाएगा। इस बैठक में आरएसी के सदस्यों में सुदक्षणा लाहा, बोधराज सिकरी, जगन्नाथ मंगला, प्रवीण यादव आदि ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------



पेयजल लाइन का काम 95 प्रतिशत पूरा
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 58 से 80 तक पेयजल की लाइन का काम 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। सेक्टर 72 में एक बूस्टिंग स्टेशन बनाया जा रहा है, जिसे चंदू बुढेरा के प्लांट से जोड़ा जा रहा है। जीएमडीए 284.5 किमी की सड़क का रखरखाव कर रहा है जिसमें 73.2 किमी सड़क के अपग्रेडेशन का काम पूरा हो गया है। 34.2 किमी सड़क का काम प्रगति पर है और 75.2 किमी की योजना है। सेक्टर 68 से 72 तक मास्टर सीवेज लाइन का काम 95 प्रतिशत पूरा हो गया है।

फोटो - जीएमडीए में बैठक में मौजूद सीईओ पीसी मीणा व अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed