फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Smart traffic signals to be installed at eight major intersections; traffic flow to improve

Gurugram News: आठ प्रमुख चौक पर लगेंगे स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल, सुधरेगा यातायात

Sat, 17 Oct 2026 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Smart traffic signals to be installed at eight major intersections; traffic flow to improve
जीएमडीए पैदल यात्रियों के लिए भी सिग्नल लाइट लगाएगा
विज्ञापन


3.10 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) आठ प्रमुख चौक पर स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाने जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण करीब 3.10 करोड़ रुपये की लागत से 15 स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल खरीदेगा। इनमें से आठ चौक पर सिग्नल लगाए जाएंगे, जबकि शेष सिग्नल भविष्य की जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इससे यातायात पुलिस की ओर से नए स्थानों पर सिग्नल लगाने की मांग आने पर बार-बार टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
योजना के तहत ट्रैफिक सिग्नल के साथ पैदल यात्रियों के लिए भी सिग्नल लाइटें लगाई जाएंगी। सभी सिग्नल को जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जोड़ा जाएगा। स्मार्ट सिग्नल की आपूर्ति, इंस्टॉलेशन और एकीकरण का काम किया जाएगा। परियोजना को पूरा करने के लिए 24 महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है। यातायात पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल चौक, सेक्टर-10, सिकंदरपुर बढ़ा, एनएच-48 स्थित वाटिका नेक्स, बाबूपुर चौक और पारस चौक समेत अन्य स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का अनुरोध किया है। पुलिस के अनुसार, इन स्थानों पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। व्यस्त समय में जाम की स्थिति बनती है। जीएमडीए ने आठ चौक पर सिग्नल लगाने के साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुल 15 सिग्नल की व्यवस्था करने की योजना बनाई है। इससे अतिरिक्त सिग्नल का इस्तेमाल आवश्यकता के अनुसार किया जा सकेगा और नए स्थानों पर सिग्नल लगाने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विज्ञापन

जीएमडीए के मुख्य अभियंता प्रवीण चौधरी ने बताया कि यातायात पुलिस की मांग के आधार पर योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए भी सिग्नल की व्यवस्था की जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें जल्द स्थापित किया जा सके। स्मार्ट सिग्नल लगने से यातायात बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



30 जंक्शन पर पहले से लगे
जीएमडीए के सेक्टर-1 से 55 तक के क्षेत्र में 111 जंक्शन और सेक्टर-58 से 115 तक के क्षेत्र में 30 जंक्शन पर स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं। ये सिग्नल एडाप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (एटीसीएस) से लैस हैं। यह तकनीक वाहनों के दबाव के अनुसार ट्रैफिक सिग्नल के संचालन को समायोजित करती है और जरूरत के मुताबिक ग्रीन लाइट की अवधि बढ़ा सकती है। मौजूदा स्मार्ट सिग्नल जीएमडीए के आईसीसीसी से जुड़े हैं। नए सिग्नलों में भी इसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यातायात की निगरानी और प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed