फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Siya told the court: "If I hadn't been wearing the safety kit, I might not have survived."

Gurugram News: अदालत में बोली सिया- सुरक्षा किट नहीं पहनी होती तो शायद मैं बच न पाती

Wed, 16 Sep 2026 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Siya told the court: "If I hadn't been wearing the safety kit, I might not have survived."
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर मोटरसाइकिल सवार युवती को टक्कर मारने के मामले में मंगलवार शाम जिला अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके कलमबद्ध बयान दर्ज कराए गए। युवती सिया ने अपना पूरा नाम और पता बताते हुए खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया। सिया ने बताया कि रविवार को वह अपने मोटरसाइकिल सवार दोस्तों के साथ गुरुग्राम में एक कैफे तक सवारी पर निकली थी। रास्ते में एक कार सवार आरोपी ने खिड़की से कमेंट किया। युवती ने उसे नजरअंदाज किया, लेकिन आरोपी कार से पीछा करने लगा। उसने बार-बार कार को मोटरसाइकिल के करीब लाकर डराया। सेक्टर-56 मेट्रो स्टेशन पार करते हुए आरोपी ने तेज रफ्तार से आकर मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और भाग गया। उसने रुककर देखने की जहमत तक नहीं उठाई। मेरे दोस्त ने उसे रोकने का प्रयास किया तो भी आरोपी गाली देकर कार भगा ले गया। युवती ने कहा कि आरोपी ने जान-बूझकर मुझे मारने के लिए बाइक को टक्कर मारी। मैंने यदि सुरक्षा किट नहीं पहनी होती तो शायद मैं बच न पाती। युवती ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की गुहार लगाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed