फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Siya falls victim to deception; Ravana arrives in the guise of an ascetic.

Gurugram News: छल का शिकार हुईं सिया, जोगी भेष में आया रावण

Sat, 17 Oct 2026 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Siya falls victim to deception; Ravana arrives in the guise of an ascetic.
शहर की रामलीलाओं में पंचवटी प्रसंग और सीता हरण की धूम, अभिनय देख विह्वल हुए दर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की विभिन्न रामलीलाओं में इन दिनों भक्ति और कला का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। नौवें दिन के मंचन में पंचवटी में राम-सीता प्रेम, शूर्पणखा की नाक काटने और भावुक कर देने वाले सीता हरण के दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जैकबपुरा स्थित श्री दुर्गा रामलीला में स्वर्ण मृग और सीता हरण का प्रसंग मुख्य आकर्षण रहा। जब कपटी मारीच ने भैया लक्ष्मण बचाओ की आवाज लगाई, तो चिंतित सीता जी के कहने पर लक्ष्मण जी सुरक्षा के लिए लक्ष्मण रेखा खींचकर चले गए। इसके बाद रावण जोगी का भेष बनाकर आया और नृत्य करते हुए भिक्षा मांगने लगा। जैसे ही सीता जी ने रेखा पार की, रावण ने उनका हरण कर लिया। इस दृश्य ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। यहां लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज बुजुर्ग कलाकार बनवारी लाल सैनी ने अपनी उम्र को दरकिनार करते हुए जोगी रावण का बेहद धाकड़ और दमदार किरदार निभाया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, न्यू कॉलोनी गीता भवन की रामलीला में सीता हरण, शबरी संवाद और राम-सुग्रीव मित्रता के दृश्यों का भव्य मंचन हुआ। इसमें मयंक चावला (श्रीराम), सुहानी गोसाईं (सीता), साहिल तनेजा (लक्ष्मण) और अश्विनी कुमार (रावण) ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, मदनपुरी के बाल सुख सागर मंडल और डाकखाने की पुरानी रामलीला में शूर्पणखा की नाक काटने व रावण दरबार में उसकी गुहार के दृश्यों को बखूबी दर्शाया गया। वहीं, प्रेम मंदिर की श्रीराम रामलीला कमेटी में राम-केवट प्रसंग और लक्ष्मण-शूर्पणखा संवाद को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed