फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sixth suspect arrested in firing plot

Gurugram News: फायरिंग की साजिश में छठवां आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 13 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sixth suspect arrested in firing plot
हसनपुर फायरिंग केस में सरपंच रॉकी था मास्टरमाइंड, हथियार बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। हसनपुर में छह जुलाई को झूठा क्रॉस केस दर्ज कराने की नीयत से की गई फायरिंग की साजिश में शामिल छठवां आरोपी गांव खिरबी निवासी गजेंद्र उर्फ गज्जू को पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फायरिंग के मास्टरमाइंड गांव डराना के सरपंच रॉकी और उसका साथी हरिओम पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।


क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि सरपंच रॉकी अपने साथी हरिओम के साथ जिम करने हसनपुर आया था। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने उसकी कार पर फायरिंग कर शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह फायरिंग खुद सरपंच रॉकी ने ही अपनी गिरफ्तारी से बचने और क्रॉस केस दर्ज कराने की नीयत से करवाई थी। मामले में पहले ही आरोपी नरेश, जिले सिंह, प्रशांत, प्रेम सिंह उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी प्रशांत के पास से अवैध बंदूक और दो मोबाइल बरामद हुए थे। अब क्राइम ब्रांच ने छठवें आरोपी गजेंद्र उर्फ गज्जू को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि वारदात में इस्तेमाल कार को बरामद किया जा सके। क्राइम ब्रांच का कहना है कि रॉकी व उसके साथियों ने सोची-समझी साजिश के तहत यह फायरिंग कराई थी ताकि खुद को निर्दोष साबित कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed