फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Six soldiers martyred in Gujarat's war with Pakistan remembered

Gurugram News: पाकिस्तान के युद्ध में गुजरात में शहीद हुए छह जवानों को किया गया याद

Mon, 10 Apr 2023 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Six soldiers martyred in Gujarat's war with Pakistan remembered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। गांव कादरपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में रविवार को शौर्य दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ कैंप में नौ अप्रैल 1965 में गुजरात में पाकिस्तान सैनिकों से लड़ाई के दौरान शहीद हुए छह जवानों को याद किया। सीआरपीएफ के अधिकारियों द्वारा कैंप में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों के नाम पर पुष्प अर्पण किए गए। पाकिस्तान की तरफ से गुजरात के कच्छ में घुसने के दौरान सीआरपीएफ ने उनके 34 सैनिकों मार गिराया था।

इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि 1965 से पाकिस्तान के साथ चल रहा था। आठ अप्रैल की देर रात को पाकिस्तान की 51 इन्फैंट्री ब्रिगेड के 35 जवानों की टुकड़ी ने गुजरात के कच्छ के हिस्से से भारत में घुसना शुरू कर दिया था। इस दौरान सरदार पोस्ट पर देश सेवा के लिए तैनात सीआरपीएफ की टुकड़ी में सिर्फ 150 जवान तैनात थे। जवानों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान सेना के 34 सैनिकों को मार गिराया । इसके अलावा चार सैनिकों को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। इस लड़ाई के दौरान सीआरपीएफ के छह सैनिक शहीद हो गए थे। उन्हीं की याद में सीआरपीएफ शौर्य दिवस का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed