फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Six-lane flyovers will be constructed at Dadi Sati Chowk and Ambedkar Chowk.

Gurugram News: दादी सती और आंबेडकर चौक पर बनेंगे छह-छह लेन के फ्लाईओवर

Sun, 05 Jul 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Six-lane flyovers will be constructed at Dadi Sati Chowk and Ambedkar Chowk.
द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर और गोल्फ कोर्स रोड से सोहना हाईवे तक सफर होगा आसान
विज्ञापन


भविष्य में अंडरपास बनाए जा सकें, इसके लिए संरचनात्मक प्रावधान होंगे
79 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं से बदलेगी जिले की ट्रैफिक व्यवस्था

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-85/86-89/90 (दादी सती चौक) और सेक्टर-45/46-51/52 (आंबेडकर चौक) पर फ्लाईओवर के निर्माण की योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर के साथ अंडरपास बनाने के विकल्प पर भी विचार किया गया था, लेकिन यातायात के अध्ययन में फिलहाल अंडरपास की आवश्यकता नहीं पाई गई। हालांकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर अंडरपास बनाया जा सके, इसके लिए फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान आवश्यक संरचनात्मक प्रावधान किए जाएंगे।
शहर में बढ़ते वाहनों और जाम की समस्या को देखते हुए जीएमडीए ने दोनों चौक
पर छह-छह लेन का फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की है। आंबेडकर चौक पर करीब 35.89 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 700 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके निर्माण से गोल्फ कोर्स से सोहना हाईवे की ओर यातायात सुगम होने और जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं, न्यू गुरुग्राम के दादी सती चौक पर करीब 44.39 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 840 मीटर

लंबा छह लेन फ्लाईओवर
बनाया जाएगा। इससे द्वारका एक्सप्रेसवे और मानेसर के बीच आवागमन आसान होगा। आईएमटी मानेसर और आसपास विकसित हो रहे सेक्टरों के लोगों को जाम से राहत मिलेगी। जीएमडीए के मास्टर प्लान में दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर प्रस्तावित हैं। पहले केवल फ्लाईओवर के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर फ्लाईओवर और अंडरपास दोनों एक साथ बनाने की मांग उठने के बाद टेंडर रद्द कर दिया गया। इसके बाद जीएमडीए ने दोनों विकल्पों पर यातायात का अध्ययन कराया। अध्ययन में फिलहाल अंडरपास की आवश्यकता नहीं पाई गई, जिसके बाद फ्लाईओवर के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। दोनों के लिए टेंडर जारी कर दिया गया हैं। इस योजना को जीएमडीए बोर्ड से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्विस रोड, फुटपाथ और ड्रेनेज सिस्टम भी विकसित होगा
जीएमडीए फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान भविष्य में अंडरपास बनाने की संभावना को ध्यान में रखते हुए आवश्यक रिटेनिंग वॉल और अन्य संरचनात्मक प्रावधान करेगा। दोनों फ्लाईओवर पर नॉइज बैरियर लगाए जाएंगे। साथ ही दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड, फुटपाथ और ड्रेनेज सिस्टम भी विकसित किया जाएगा।


जेड चौक पर बनेगा अंडरपास
मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास जेड चौक पर अंडरपास के निर्माण की योजना को जीएमडीए बोर्ड पहले ही मंजूरी दे चुका है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना का पहला इंटरचेंज स्टेशन भी यहीं प्रस्तावित है, जहां दिल्ली मेट्रो से कनेक्टिविटी मिलेगी। इस क्षेत्र में लगातार बढ़ते यातायात को देखते हुए जीएमडीए जल्द अंडरपास के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेगा।



दादी सती चौक और आंबेडकर चौक पर फिलहाल फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। दोनों परियोजनाओं को दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इनके पूरा होने से शहर में यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या कम होगी।
- अमित गोदारा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed