{"_id":"69e66f2d02504c3b9e08c954","slug":"six-lakh-children-will-be-given-medicine-to-kill-stomach-worms-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85488-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छह लाख बच्चों को दी जाएगी पेट में कीड़े मारने की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छह लाख बच्चों को दी जाएगी पेट में कीड़े मारने की दवा
विज्ञापन
गुरुग्राम। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) के आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं। यह अभियान 21 अप्रैल से शुरू होकर 5 मई तक (मॉप-अप दिवस सहित) संचालित किया जाएगा। डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. रश्मि बत्रा ने बताया कि सीमित आपूर्ति के कारण इस बार एल्बेंडाजोल टैबलेट केवल 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को ही दी जाएगी।
सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और संबंधित संस्थानों को उपलब्ध स्टॉक का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डाॅ. लोकवीर ने बताया कि अभियान के तहत 6,38,547 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य है। संवाद