फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Six ambulances were insured and then hit the roads.

Gurugram News: छह एंबुलेंस का हुआ इंश्योरेंस, फिर सड़कों पर दौड़ीं

Thu, 25 Jun 2026 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Six ambulances were insured and then hit the roads.
खबर का असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवाओं से जुड़ी समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार को प्रकाशित खबर में बताया गया था कि जिले के छह स्वास्थ्य केंद्रों की एंबुलेंस बीमा (इंश्योरेंस) नहीं होने के कारण लंबे समय से उपयोग से बाहर खड़ी थीं, जिससे मरीजों को आपातकालीन सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह एंबुलेंस का बीमा करा दिया। बीमा प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही एंबुलेंस दोबारा संचालन में आ गई हैं और संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी के कारण इन एंबुलेंसों का बीमा समय पर नहीं हो पाया था। इसके चलते वाहन सड़क पर नहीं उतर पा रहे थे और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। अब बीमा होने के बाद मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने और रेफरल सेवाओं में सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
स्वास्थ्य विभाग ने छह एंबुलेंस का इंश्योरेंस करा दिया है, जिसके बाद सभी वाहन फिर से सेवा में शामिल हो गए हैं। भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए अधिकारियों ने समय रहते बीमा नवीनीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। -डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed