फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Situation returning to normal outside Al-Falah University

Gurugram News: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के बाहर सामान्य हो रहे हालात

Wed, 19 Nov 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Situation returning to normal outside Al-Falah University
- लगातार घरों को जाते रहे छात्र
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के बाहर मंगलवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। यूनिवर्सिटी का मुख्य द्वार बंद रहा। हालांकि, सुरक्षा और सख्ती में पहले के मुकाबले थोड़ी ढील नजर आई। हालात सामान्य होते नजर आ रह हैं। परिसर से अंदर और बाहर जा रहे कुछ विशेष वाहनों की ही चेकिंग होती हुई नजर आई। वहीं, ऑटो और अपने निजी दो पहिया वाहनों से आ रहे मरीजों को ऐसे ही जाने दिया गया।


दोपहिया वाहन और पैदल यात्रियों के लिए किनारे का छोटा सा गेट भी पूरे दिन खुला रहा। बता दें कि इन सबके बीच यूनिवर्सिटी से छात्रों का अपने घरों को जाना लगातार जारी है। सुबह से छात्र अपने घरों को जाते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा सुबह करीब 9 बजे मुख्य द्वार से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम भी यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंची। मंगलवार की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि बीते दिनों के के मुकाबले छात्र और आसपास के लोग धीरे-धीरे थोड़ा सहज नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed