फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sister-in-law arrested for allegedly assaulting husband's sister.

Gurugram News: ननद से मारपीट के आरोप में भाभी गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2026 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law arrested for allegedly assaulting husband's sister.
- पारिवारिक विवाद में भाई के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन

गुरुग्राम। पारिवारिक विवाद में ननद के साथ मारपीट करने के आरोप में सेक्टर-5 थाना पुलिस ने भाभी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान आनंद गार्डन निवासी शशि शर्मा की शिकायत में नामजद महिला के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 22 सितंबर को शिकायत दी थी कि 14 सितंबर को वह अपने भाई और मां से मिलने घर गई थी। इसी दौरान उसकी भाभी और भाभी के भाई ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़िता की भाभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता के भाई और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेचने को लेकर भी विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed