फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sing auspicious songs on the marriage of Krishna and Rukmini

Gurugram News: कृष्ण रुक्मिणी विवाह पर मंगलगीत गाए

Sat, 14 Feb 2026 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sing auspicious songs on the marriage of Krishna and Rukmini
गुरुग्राम। सेक्टर-103 स्थित सत्या हर्मिटेज सोसाइटी के क्लब हाउस में श्रीमद् भागवत कथा शुक्रवार को संपन्न हुई। शनिवार को हवन और भंडारे का आयोजन होगा। कथा व्यास आचार्य नंद किशोर गोस्वामी ने बृहस्पतिवार की शाम कृष्ण और रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई। कथा के दौरान संगीतमय भजनों की धुन लोगों ने नृत्य कर माहौल सरस बना दिया। झांकियों और भजनों के बीच विवाह प्रसंग के मंगल गीत गाए गए। संवाद
विज्ञापन



बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हुए लोग

गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में बच्चों के लापता होने की घटना को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-99 ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी में निवासियों को सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया गया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दलबीर सिंह बेनिवाल ने बताया कि सोसाइटी में आने वाली सभी घरेलू सहायिकों, मालियों और अन्य सहायकों के दस्तावेजों की जांच, पुलिस वेरिफिकेशन का काम अनिवार्य कर दिया गया है। सभी की जांच हो रही है। साथ ही निवासियों को यह सूचना दी गई है कि अगर कोई भी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति सोसाइटी परिसर में घूमता नजर आए तो उसकी तत्काल सूचना आरडब्ल्यूए को दें। खास तौर पर बच्चों के स्कूल जाने और लौटने के समय लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed