{"_id":"6929e7140ad5dae04d05d386","slug":"signature-campaign-launched-demanding-metro-connectivity-in-new-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-73240-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नए गुरुग्राम को मेट्रो से जोड़ने की मांग, हस्ताक्षर अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नए गुरुग्राम को मेट्रो से जोड़ने की मांग, हस्ताक्षर अभियान चलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक 700 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पुराने शहर में मेट्रो के पिलर के लिए खोदाई किए जाने के साथ ही अब नए गुरुग्राम को भी मेट्रो से जोड़ने की मांग तेज हो गई है। द्वारका एक्सप्रेसवे के निवासी न्यू गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे से मेट्रो को जोड़ने के लिए हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं।
इस अभियान की शुरुआत करने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे गुड़गांव डेवलपमेंट एसोसिएशन के प्रखर सहाय ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान बृहस्पतिवार को शुरू किया गया और शुक्रवार तक 700 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। 10 हजार हस्ताक्षर वाले आवेदन मेट्रो प्रशासन, परिवहन मंत्री और संबंधित अधिकारियों को साैंपेंगे।
अभी तक के मेट्रो से आधा गुरुग्राम जुड़ रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर मेट्रो विस्तार से लोगों को जाम से निजात मिलेगी। अभी जब द्वारका एक्सप्रेसवे पूरी तरह नहीं बसा है। यहां एयरपोर्ट की टनल और एक्सप्रेसवे पर पिक आवर में जाम लग जाता है। अभी जो मेट्रो का निर्माण हो रहा है उसमें रेजांगला चौक से साइबर हब तक मेट्रो जाएगी। यदि यशोभूमि या द्वारका सेक्टर 21 से द्वारका एक्सप्रेसवे को मेट्रो से जोड़ दिया जाए तो ट्रैफिक का बोझ सड़क और गुरुग्राम के मेट्रो दोनों में कम होगा। अभी कम से कम से पांच से छह लाख लोग द्वारका में रहते हैं। काफी संख्या में लोग न्यू गुरुग्राम से बझघेड़ा पुल होकर उद्योग विहार और साइबर हब जाते हैं। मेट्रो में भीड़ के कारण भी लोग अपनी कार का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
रैपिड रेल योजना दिल्ली के बिरसा मुंडा ( सराय काले खां) रेलवे स्टेशन से अलवर तक के लिए बनी है। अगर न्यू गुरुग्राम में मेट्रो लाइन आती है तो यही रैपिड रेल से भी मेट्रो की कनेक्टिविटी हो जाएगी। पूरा गुरुग्राम और मानेसर में परिवहन व्यवस्था बेहतर हो जाएगी और इस ओर मेट्रो लाइन का विस्तार कर दिया जाएगा। जिस तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा आदि में मेट्रो का विस्तार हुआ है, उस तरह गुरुग्राम में नहीं हुआ है। वहां जब लोगों की बसावट भी पूरी नहीं थी तब मेट्रो बन गई। एक एयरपोर्ट लाइन की ओर एक सिल्वर लाइन मेट्रो भी आने वाली है।