फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shyam Portal will support the mental and physical health of senior citizens

Gurugram News: श्याम पोर्टल से वरिष्ठ नागरिकों के मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य को मिलेगा संबल

Tue, 01 Jul 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shyam Portal will support the mental and physical health of senior citizens
राष्ट्रीय कैंसर संस्थान एम्स झज्जर के सहयोग से श्याम पोर्टल लाॅन्च
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वरिष्ठ नागरिकों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सोसाइटी फॉर रूरल मेंटल हेल्थ (एसआरएमएच) ने स्वास्थ्य विभाग एवं प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी विभाग, राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई) एम्स झज्जर के सहयोग से श्याम पोर्टल का शुभारंभ किया है।

यह पोर्टल एम्स झज्जर के ऑडिटोरियम में आयोजित ग्रामीण भारत में सह-रुग्णता और मानसिक स्वास्थ्य विषय पर आधारित कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एसआरएचएच के संरक्षक डॉ. राजीव गुप्ता ने इस प्रयास की सराहना की और डॉ. ब्रह्मदीप सिंधु को इस नवाचार के लिए धन्यवाद दिया। पोर्टल की मुख्य विशेषताओं में वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं की समेकित जानकारी देना, मानसिक स्वास्थ्य सुझाव, योग और व्यायाम, घरेलू सुरक्षा निर्देश समेत अन्य बातें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि जल्द ही श्याम मोबाइल एप लाॅन्च होगा जो बुजुर्गों को मानसिक सहयोग और स्वास्थ्य ट्रैकिंग की सुविधा देगा। यह पोर्टल तकनीक और बुजुर्गों के बीच की खाई को पाटने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे उन्हें जानकारी, स्वास्थ्य सेवाएं और आत्मनिर्भरता प्राप्त हो सकेगी। www.Sahaym.in पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed