फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shut down the skill development center

Gurugram News: मानक पूरे नहीं करता है तो बंद कर दें स्किल डेवलपमेंट सेंटर

Thu, 31 Aug 2023 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shut down the skill development center
स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौर
मानक पूरे नहीं करता है तो बंद कर दें स्किल डेवलपमेंट सेंटर
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक दिए निर्देश

18 में से 14 समस्याओं का किया निपटारा; चार में कार्रवाई करने के निर्देश दिए, अगली बैठक में रिपोर्ट मांगी

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। एक वर्षीय सूचना तकनीक (आईटी) कोर्स के लिए फीस लेकर भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने पर प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने पटौदी के एसडीएम को फर्रुखनगर स्थित वर्ल्ड स्किल सेंटर का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा है कि अगर संस्थान मानक पूरे नहीं करता है तो इसे बंद कर दिया जाए।
दलाल ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल (जॉन हॉल) में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक के एजेंडे में शामिल 18 शिकायतों में 14 का मौके पर ही समाधान किया और चार मामलों में कार्रवाई कर अगली बैठक तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में एक शिकायतकर्ता ने बताया कि एक वर्षीय आईटी कोर्स के लिए फीस की एक निर्धारित राशि देकर, फर्रुखनगर के गांव मुसेदपुर में वर्ल्ड स्किल सेंटर में दाखिला लिया था। उन्हें कोर्स के हिसाब से ट्रेनर और ढांचा उपलब्ध नहीं कराया गया। सेंटर प्रबंधन के पदाधिकारी छात्रों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। संस्थान भारत सरकार द्वारा स्किल डेवलपमेंट के उद्देश्य के तहत काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री के समक्ष गांव लोकरी निवासी पवन का मामला भी आया। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि किन्ही कारणों से बिजली विभाग का उनपर 1.70 लाख रुपये का बकाया है। वह बीपीएल श्रेणी से संबंध रखता है और वह इतनी राशि भरने में असमर्थ हैं। कृषि मंत्री ने शिकायतकर्ता को अपने ऐच्छिक कोष से एक लाख की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

एक अन्य शिकायत में पुत्र की मौत की पुलिस जांच से असंतुष्टि जाहिर करते हुए उसकी हत्या होने की आशंका जताई। कृषि मंत्री ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराने के निर्देश दिए। गांव लोकरा निवासी शिकायतकर्ता ने स्वयं व उसके परिवार के साथ हुए मारपीट के मामले की जांच पुलिस के किसी उच्च अधिकारी से कराने की बात कही। कृषि मंत्री ने डीसीपी मानेसर मनबीर सिंह को निर्देश दिए कि वे स्वयं इस मामले की जांच करें। इस अवसर पर पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जरावता, उपायुक्त निशांत कुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed