फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shri Jagannath Rath Yatra organized in Orchid Petals Society

Gurugram News: आर्किड पीटल्स सोसाइटी में निकाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

Wed, 02 Jul 2025 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Shri Jagannath Rath Yatra organized in Orchid Petals Society
छठी रथयात्रा के दौरान दिखा उत्साह, भक्ति संगीत पर नृत्य में डूबे निवासी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-49 स्थित आर्किड पीटल्स सोसाइटी में श्री जगन्नाथ यात्रा आयोजित की गई। इस्कॉन की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाले 11 दिवसीय श्री जगन्नाथ यात्रा के क्रम में आर्किड पीटल्स में बुधवार को लोगों ने भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र को रथ में बिठाकर नृत्य और संगीत के बीच सोसाइटी की परिक्रमा की। लोगों में रथयात्रा के दौरान खूब उत्साह दिखा।
सोसाइटी के भीतर जगह-जगह रथ को रोककर लोगों ने हरे कृष्ण, हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे-हरे... भजनों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में रामभद्र दास, सुंदर गोपाल दास, अरुण भारद्वाज, ममता भारद्वाज और राजीव अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई। सोसाइटी में पिछले छह सालों से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर सेक्टर- 67 बादशाहपुर इस्कॉन मंदिर प्रमुख अमानी अवतार दास ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की इस रथयात्रा का उद्देश्य श्री जगन्नाथ के रथ को कुरुक्षेत्र की भूमि से खींचकर उनके घर वृंदावन ले जाना है, जहां उनके अपने प्रियजन गोप और गोपियां उनका कई वर्षों से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed