फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Show cause notice to absent doctors in Mandikheda Civil Hospital

Gurugram News: मांडीखेड़ा सिविल अस्पताल में गैर हाजिर डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस

Thu, 29 May 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to absent doctors in Mandikheda Civil Hospital
एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में अव्यवस्थाएं चरम पर
विज्ञापन

नगीना। मांडीखेड़ा सिविल अस्पताल में लगातार मिल रही अव्यवस्थाओं की शिकायतों के मद्देनजर बुधवार को एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैर हाजिर डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने पाया कि अस्पताल में अव्यवस्थाएं चरम पर हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल की हालत देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि वहां न तो कोई प्रबंधन है और न ही किसी प्रकार की जवाबदेही तय की गई है।

एसडीएम ने बताया कि जब ओपीडी कक्ष के रूम नंबर 6 के बाहर भारी भीड़ लगी हुई थी। कहीं भी लाइन की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस अव्यवस्था के कारण कई बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे असुविधा में दिखे। साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब मिली। अस्पताल परिसर में गंदगी के ढेर लगे थे और शौचालयों की स्थिति दयनीय थी। साथ ही चिकित्सा अधिकारी अपने कार्यालय में बातचीत में व्यस्त पाए गए। एसडीएम द्वारा पूछताछ के दौरान चिकित्सा अधिकारी का रवैया लापरवाह नजर आया। इसके अलावा अतिरिक्त डॉक्टरों की उपस्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर की जांच में यह सामने आया कि डॉ. मोहम्मद फारुख की 28 मई की उपस्थिति दर्ज नहीं थी। डॉ. नेकी यादव की 27 और 28 मई तथा डॉ. त्रिलोक यादव की 26, 27 और 28 मई की उपस्थिति कॉलम भी रिक्त पाए गए। उन्होंने गैर हाजिर डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed