फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Should appear to be seen throughout the year

साल भर दिखना चाहिए जी-20 की मेजबानी का जोश : दुष्यंत

Sun, 26 Feb 2023 05:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Should appear to be seen throughout the year
फोटो - 01 से 05
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में दिखाई रन फॉर जी-20 को हरी झंडी
राहगीरी इवेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन व रस्साकशी में आजमाए हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रविवार की सुबह लंबे समय बाद राहगीरी फिर से शुरू हुई। जी-20 के एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की एक से 4 मार्च तक गुरुग्राम में होने वाली बैठक की तैयारियों के साथ राहगीरी को जोड़ा गया। जिला प्रशासन द्वारा रविवार की सुबह रन फॉर जी-20 व राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ शहर के बहुत सारे लोग रविवार की सुबह मस्ती भरी राहगीरी के साक्षी बने।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लेजर वैली ग्राउंड से रन फॉर जी-20 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और व्यापार केंद्र मार्ग पर आयोजित राहगीरी में मुख्य अतिथि के तौर पर भागीदारी की। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने उपमुख्यमंत्री का गुरुग्राम पहुंचने पर स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रन फॉर जी-20 में उमड़े युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता मिली है। जी-20 के एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक एक मार्च से गुरुग्राम में होगी। देश की यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व की बात है। गुरुग्राम को मिली मेजबानी का जोश हम सभी में नजर आना चाहिए। उन्होंने रन फॉर जी-20 के प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस मैराथन में भाग लेने का जोश साल भर बना रहना चाहिए ताकि दुनिया भर में गुरुग्राम की मेजबानी का संदेश पहुंच सके। उन्होंने रन फॉर जी-20 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फॉर जी-20 मैराथन में हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भागीदारी की। इसके बाद उप मुख्यमंत्री व्यापार केंद्र मार्ग स्थित राहगीरी इवेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। जी-20 सम्मेलन को लेकर साइबर सिटी में जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ने राहगीरी फाउंडेशन के सहयोग से यह इवेंट आयोजित किया था।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री और उपायुक्त ने खेला बैंडमिंटन, की रस्साकशी
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राहगीरी में डीसी निशांत कुमार यादव के साथ बैडमिंटन भी खेला। उन्होंने रस्साकशी के मुकाबले में भी हिस्सा लिया। उन्होंने गुरुग्राम से फिर से शुरू हुई हुए राहगीरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब यह कार्यक्रम देश भर में लोकप्रिय है। गुरुग्राम को उत्सवी और खुशहाल बनाने के लिए राहगीरी की टीम आगे भी इसी जोश से काम करती रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रन फॉर जी- 20 के बाद राहगीरी की मस्ती
रन फॉर जी-20 में भागीदारी करने वाले प्रतिभागी लेजर वैली ग्राउंड से व्यापार केंद्र मार्ग पर आयोजित राहगीरी में पहुंचे। राहगीरी में नगाड़ा पार्टी, एरोबिक्स, जुंबा, रोड सेफ्टी, पेंटिंग, कठपुतली, जिम्नास्टिक, रस्साकशी, बैडमिंटन आदि खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियों के साथ-साथ रेडक्रास, कलाग्राम आदि संगठनों ने भूमिका निभाई । डीसी निशांत कुमार यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर एडीसी विश्राम कुमार मीणा, डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज, सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह मलिक, मार्केटिंग बोर्ड की क्षेत्रीय प्रशासक मीतू धनखड़, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी संधू बाला आदि अधिकारियों के साथ राहगीरी फाउंडेशन से सारिका पांडा सहित से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed