फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shots fired at a house in a land dispute, two brothers arrested

Gurugram News: जमीन के विवाद में मकान पर चलाई गोली, दो भाई गिरफ्तार

Wed, 21 May 2025 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Shots fired at a house in a land dispute, two brothers arrested
गुरुग्राम। जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों ने बीते मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे चचेरे भाई को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। शिवजी पार्क क्षेत्र में घर में घुसकर गोली चलाने की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी पटौदी रोड की टीम मौके पर पहुंची थी। वहां पीड़ित ललित व उसके माता-पिता मिले। अब मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शिवजी पार्क निवासी ललित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे वह अपने माता-पिता के साथ घर पर था। इसी दौरान उसके ताऊ के दोनों बेटे करण व पवन उसके घर का गेट खोलकर अंदर आ गए और घर के बंटवारे को लेकर झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन

ललित ने दोनों भाइयों को घर से बाहर जाने के लिए कहा तो करण ने अपने हाथ में लिए हुए हथियार से उस पर गोली चला दी। यह गोली ललित को न लगकर दीवार में जा लगी। इसके बाद करण व पवन को उनकी मां पकड़कर वहां से ले गई। ललित की शिकायत पर शिवाजी नगर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। पुलिस चौकी पटौदी रोड की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों करण (27 वर्ष) और पवन (32 वर्ष) निवासी बुढ़का गांव, गुरुग्राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पवन को बीते मंगलवार को और आरोपी करण को बुधवार को शिवजी पार्क खांडसा रोड से पकड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed