फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shot at woman cleaning utensils at farm house

Gurugram News: फार्म हाउस पर बर्तन साफ कर रही महिला को गोली मारी

Fri, 23 Jun 2023 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shot at woman cleaning utensils at farm house
रोहतक पीजीआई किया गया रेफर, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी




फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर बर्तन साफ कर रही महिला को अज्ञात द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली महिला की कमर में लगी। जिसे उपचार के लिए पहले सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से महिला को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में यूपी के कासगंज मूल की मुन्नी देवी ने कहा कि वह झुंडसराय स्थित एक फार्म हाउस पर परिवार सहित रहती है। महिला 20 जून की दोपहर करीब एक बजे फार्म हाउस में बनी होदी के पास बर्तन साफ कर रही थी। उसका बेटा भूपसिंह खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान एक गोली चली और महिला की कमर में लगी। महिला घायल होकर गिर पड़ी। उसका देवर राजपाल महिला को एक निजी अस्पताल लेकर गया। इसके बाद महिला को रेवाड़ी भर्ती कराया गया। जहां से महिला को गुरुग्राम के सेक्टर-10 सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से महिला को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि किसी ने उसे मारने की नीयत से गोली चलाई। लेकिन गोली उसके कमर में लगी, जिसके चलते उसकी जान बच गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed