फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Short-term extensions are the basis of victory: OP Dhankhar

जीत का आधार हैं अल्पकालिक विस्तारक : ओपी धनखड़

Sat, 09 Sep 2023 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Short-term extensions are the basis of victory: OP Dhankhar
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यशाला में विस्तारकों से साझा किए व्यक्तित्व विकास के अनुभव
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

पटौदी। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा के अल्पकालिक विस्तारक पार्टी की मजबूत आधारशिला रखते हुए 2024 के चुनाव को जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे। शनिवार को पटौदी आश्रम हरिमंदिर में आयोजित गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के अल्पकालिक विस्तारक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आयोजन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओपी धनखड़ ने कहा कि विस्तारकों को दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद पांच दिन सभी विस्तारक शक्ति केंद्रों पर जाकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे। प्रदेश के सभी लोक सभा क्षेत्र में कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा ने योजना तैयार की है कि हजारों की संख्या में हमारे अल्पकालिक विस्तारक सात दिन का समय दान करेंगे। पार्टी का संगठन पन्ना-पन्ना तक खड़ा हो गया है। इस अभियान में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में समय देंगे।
विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। पहले सत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने विस्तारकों को शक्ति केंद्रों पर जाकर काम करने तथा संगठन को मजबूत करने के विषय में बताया। दूसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली ने विस्तारकों को बूथ पर कार्य करने के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन किया। तीसरे सत्र में विधायक दीपक मंगला ने विस्तारक संकल्पना विषय पर अपने विचार रखे। पूर्व सांसद व केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, चेयरमैन अरविंद यादव, रेवाड़ी प्रभारी मुकेश गौड़ और प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

कांग्रेस को हर बात में राजनीति नहीं करनी चाहिए

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भोज पर नहीं बुलाने और एक राष्ट्र एक चुनाव पर प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस को हर बात में राजनीति नहीं करनी चाहिए। फिलहाल सभी की निगाहें जी-20 की बैठकों पर हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव से विकास को गति मिलेगी। सनातन धर्म पर टिप्पणी के बारे में उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। देशभर में भी इसकी निंदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed