फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shops on both sides opened in the bus stand street

बस स्टैंड वाली गली में खुलीं दोनो तरफ की दुकानें

Thu, 03 Jun 2021 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Shops on both sides opened in the bus stand street
गुरुग्राम। शहर के बाजारों में सरकारी नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दुकानदार जहां दुकानें खोलने में मनमानी करते रहते हैं, वहीं लोग भी सरकार और प्रशासन की ओर से जारी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बस स्टैंड वाली गली में सम-विषम नियमों के खिलाफ दोनों तरफ की दुकानें खुल रही हैं। वहीं पुलिस टीम औैर नगर निगम के अधिकारी सदर बाजार में चक्कर काटकर चले जाते हैं।
विज्ञापन

रेलवे रोड से बस स्टैैंड जाने वाली गली में सुबह से लेकर देर रात तक लोगों का आवागमन रहता है। यहां के दुकानदार नियमों का ताक पर रखकर दोनों तरफ की दुकानें खोल रहे हैं। हालांकि इस गली में न तो प्रशासनिक अधिकारी पहुंचते हैं और न ही पुलिस टीम गश्त लगाने आती हैै। ऐसे में दुकानदारों को किसी भी कार्रवाई का डर नहीं है। सदर बाजार में शटर के नीचे से ग्राहकों को सामान दिया जा रहा है। वहीं कपड़े, खिलौने आदि की दुकानों का शटर उठाकर ग्राहकों को अंदर भेजा जाता है और वे अपनी पसंद का सामन लेकर बाहर निकल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed