फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   shoe broke down after just four wears company will have to pay compensation to customers

2079 रुपये में खरीदा था: चार बार पहनने पर ही जूता हुआ खराब, अब इस नामी कंपनी को देना होगा ग्राहक को भारी मुआवज

Tue, 16 Dec 2025 05:38 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Tue, 16 Dec 2025 05:38 PM IST
सार

आयोग में दायर की याचिका में अमरेश ने बताया कि उन्होंने गुरुग्राम सेक्टर-7 स्थित रेड टेप स्टोर से सात मार्च 2025 को दो हजार 79 रुपये में जूता खरीदा था।

विज्ञापन
shoe broke down after just four wears company will have to pay compensation to customers
सांकेतिक जूता - फोटो : AI Image

विस्तार

चार बार पहनने पर ही जूते में खराबी आने पर रेड टेप कंपनी खरीदार को 11 हजार रुपये का मुआवजा देगी। यह आदेश गुरुग्राम जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य खुशविंदर कौर ने दिया है।

विज्ञापन

दो हजार 79 रुपये में खरीदा था जूता 
मानेसर के खरखरी गांव निवासी अमरेश ने आयोग में दायर की याचिका में बताया कि उन्होंने सेक्टर-7 स्थित रेड टेप स्टोर से सात मार्च 2025 को दो हजार 79 रुपये में जूता खरीदा था। उनका कहना है कि उन्होंने अपना जूता तीन-चार बार ही पहना था। कंपनी की तरफ से सही जूता न बनाने पर जूते के सिलाई वाले प्वाइंट से गोंद बाहर आने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पैर में होने लगा दर्द, छाले भी हुए
उनका कहना है कि इसकी वजह से पैर में भी दर्द रहने लगा और छाले तक हो गए थे। इस मामले में कंपनी की तरफ से आयोग में कोई भी पेश नहीं हुआ। आयोग ने दस्तावेज के आधार पर रेड टेप कंपनी को आदेश दिया है कि वह दो हजार 79 रुपये नौ प्रतिशत की दर से शिकायतकर्ता को वापस करें। यह राशि नौ प्रतिशत की दर से वापस की जाएगी। इस दौरान मानसिक रूप से परेशान हुए शिकायतकर्ता को 11 हजार रुपये का मुआवजा और कानूनी प्रक्रिया पर खर्च होने पर 5500 रुपये देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed