फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shitala Mata's temple is resonating with cheers, devotees are coming to get their children shaved

Gurugram News: जयकारों से गूंज रहा शीतला माता का मंदिर, बच्चों का मुंडन कराने पहुंच रहे श्रद्धालु

Sun, 14 Apr 2024 03:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Shitala Mata's temple is resonating with cheers, devotees are coming to get their children shaved
शनिवार को सफेद फूलों से सजाया गया माता का दरबार, सुदर्शन माता मंदिर के बाहर सजीं हैं दुकानें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। नवरात्र के पांचवें दिन स्कंद माता की पूजा की गई। शीतला माता के मंदिर में दिल्ली एनसीआर और ग्रामीण हरियाणा के परिवार मुंडन के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रामीण परिवार देर रात माता के जयकारे लगाते हुए यहां पहुंच रहे हैं। शनिवार को माता का शृंगार सफेद फूलों से किया गया। मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि चैत्र मेले में सबसे ज्यादा श्रद्धालु शनिवार की रात से मंगलवार की सुबह तक आएंगे। मंदिर प्रशासन ने भक्तों के लिए दर्शन, सुरक्षा आदि की व्यवस्था की है।


मेले में सिंदूर, चूड़ी, शीतला माता की फोटो, खिलौने आदि खूब बिक रहे हैं। मंदिर परिसर में लोग भजन कीर्तन में जुटे हैं। सुदर्शन माता मंदिर के बाहर पूजन सामग्री की दुकानें सजी हैं। चिंतपूर्णी माता के मंदिर के पास फूलों का बाजार सजा है। श्रद्धालु पूजन के लिए फूलों के साथ माता की चुन्नी, पूजन सामग्री, खिलौने आदि की खरीदारी करते हैं। माता के दरबार से शृंगार का सामान ले जाना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

पालम विहार स्थित नंदा देवी मंदिर के पुजारी नारायण दत्त बलोदी ने बताया कि मंदिर में 16 अप्रैल तक रोजाना सुबह 7.30 बजे देवी पूजन चल रहा है। 16 अप्रैल को रात्रि आठ बजे अष्टमी पूजन किया जाएगा। 17 अप्रैल को सुबह नौ बजे पूजन और दस बजे हवन और आरती होगी। 11.30 बजे से 2.30 बजे तक भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शक्तिपीठ मंदिर में जरूरतमंद बच्चों को कराई जाती है पढ़ाई
सेक्टर 41 स्थित शक्तिपीठ मंदिर साउथ सिटी वन, सेक्टर 30, 31, जलवायु विहार, वर्ल्ड स्पा, यूनिवर्ल्ड गार्डन आदि सोसाइटियों के लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर को बहुत ही खूबसूरत तरीके सजाया गया है। अष्टमी और नवमी को यहां विशेष पूजा, कंजिका पूजन होगा। वर्ष 2003 में बने इस मंदिर में कक्षा पांच तक बच्चों के लिए एक स्कूल चलता है। मुंजाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चलने वाले इस स्कूल के बच्चों को ड्रेस , किताबें, नोटबुक, स्टेशनरी के साथ सुबह का पौष्टिक खाना, दूध आदि भी उपलब्ध कराया जाता है। स्कूल में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का फायदा आस-पास के कामगार तबके के बच्चों को मिल रहा है। इस मंदिर परिसर में चैरिटेबल स्वास्थ्य केंद्र और जांच आदि की सुविधाएं भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed