फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sheetla Mata Temple Road to get a new identity.

Gurugram News: शीतला माता मंदिर मार्ग को मिलेगी नई पहचान

Sun, 04 Oct 2026 04:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
Sheetla Mata Temple Road to get a new identity.
शीतला माता रोड के दोनों छोर पर स्वागत द्वार बनाने की तैयारी
विज्ञापन

नंबर गेम - 20.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शीतला माता रोड को नया स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से सड़क के दोनों छोर पर दो भव्य प्रवेश द्वार बनाने की योजना है। एक गेट सेक्टर-5 की ओर और दूसरा अतुल कटारिया चौक की तरफ बनाया जाएगा। इससे सड़क की पहचान के साथ-साथ शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले मार्ग का सौंदर्य भी बढ़ेगा।
जीएमडीए की ओर से इस कार्य को सिरे चढ़ाने की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित गेटों को आकर्षक डिजाइन के साथ तैयार किए जाने की योजना है, ताकि शीतला माता मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग को अलग पहचान मिल सके। दोनों प्रवेश द्वार सड़क के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर बनाए जाने प्रस्तावित हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। ऐसे में प्रवेश द्वार बनने से मार्ग के लोगों को मंदिर तक पहुंचने से पहले ही धार्मिक लुक मिलने की उम्मीद है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि इसे लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुटपाथ भी बनेंगे
शीतला माता रोड के जीर्णोद्धार का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुटपाथ और पर्यावरण-अनुकूल बनाया जाएगा। इस पर करीब 20.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल शीतला माता रोड पर मंदिर के कारण हमेशा वाहनों और लोगों की भीड़ बनी रहती है। वहीं, झज्जर, रोहतक और चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहन भी बस डिपो से इसी मार्ग से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंचते हैं। नवरात्र और शीतला माता मेले के दौरान जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। जीएमडीए ने अतुल कटारिया चौक से सेक्टर 3/5 जंक्शन तक सड़क के सुधार और अन्य संबंधित कार्य कराने की योजना है। लाइटिंग, साइनेज और हरियाली के जरिये सड़क की सुंदरता को भी निखारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed