{"_id":"6909f1107ff5b74c2600f645","slug":"sfdg-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-119037-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुआ झगड़ा, युवक को पीटा, छह के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुआ झगड़ा, युवक को पीटा, छह के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव छांयसा में प्लॉट पर कब्जे को लेकर झगड़ा हो गया। एक गुट के छह लोगों ने मिलकर युवक को जमकर पीटा। हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथीन थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि छांयसा निवासी कामिन ने शिकायत देकर केस दर्ज कराया है कि गांव में उसकी कालू एवं नौगान के साथ प्लॉट है। आरोप है कि आरोपियों ने अपने हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस मामले को लेकर कई बार गांव में सामूहिक पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपियों ने पंचायत के फैसले को मानने से इंकार कर दिया।
कामिन का कहना है कि प्लॉट की राजस्व पटवारी से नापतोल कराकर निशानदेही भी कराई थी। इसके बावजूद आरोपी उसकी जमीन पर कब्जा जमाए हुए हैं। शिकायत के मुताबिक कामिन अपने घर से जनाचोली गांव जाने वाले रास्ते पर अपनी मां से बात कर रहा था। तभी गांव के निवासी सरफुद्दीन,नसीम, मुसरफ, वसीम,कालू,और नौगान लाठी डंडे और सरिया लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। घायल कामिन को चोटें आईं। उसको नूंह नल्हड़ स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया । जहां से उसको फरीदाबाद के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।