फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   sexual assault with woman who was Called on pretext of getting insurance policy

महिला से सामूहिक दुष्कर्म: पॉलिसी कराने के बहाने बुलाया, फिर हैवानों ने बनाया हवस का शिकार और दी ये धमकी

Wed, 20 Jul 2022 08:50 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम।
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 20 Jul 2022 08:50 PM IST
सार

पीड़िता का कहना है कि मुख्य आरोपी ने उसे पॉलिसी कराने के बहाने बुलाया। इसके बाद उसने अपने साथी के साथ दुष्कर्म किया। डरी सहमी पीड़िता अपने घर गई फिर पुलिस स्टेशन जाकर अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया।

विज्ञापन
sexual assault with woman who was Called on pretext of getting insurance policy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को पॉलिसी कराने के बहाने बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने भोंडसी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सोनीपत जिले के मंडावरा की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है। एमजी रोड पर उसका कार्यालय है। 2019 में उसने विकास जांगू नामक युवक की मां की हेल्थ पॉलिसी की थी। पीड़िता ने उसकी मां का डेथ क्लेम भी कराया था। 

विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले विकास का फोन आया कि उसके हेडमास्टर 30 लाख की पॉलिसी कराना चाहते हैं। इसके लिए विकास ने पीड़िता को स्वरांश होटल में बुलाया। महिला के वहां पहुंचते ही विकास व उसके साथी नितिन ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विकास ने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि उसकी पत्नी सोनिया नीरज बवानिया की बहन है। इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद डरी सहमी पीड़िता अपने घर आ गई। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed