{"_id":"6877fa629f777884fa0f771a","slug":"sex-racket-running-under-the-guise-of-a-spa-centre-busted-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62448-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
विज्ञापन
- दो स्पा सेंटरों पर हुई कार्रवाई, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दो स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों सेंटरों में फर्जी ग्राहकों को भेजे थे। फर्जी ग्राहकों को मैनेजर व संचालकों ने रुपये लेकर लड़कियां उपलब्ध कराईं। इसके बाद ही पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की। आरोपियों की पहचान ओस्कर स्पा सेंटर के मैनेजर महेंद्र कुमार निवासी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), गोल्डन ग्रेविटी स्पा सेंटर की मालिक आशिया खातून निवासी चकरपुर, गुरुग्राम व सुरजीत निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
मानेसर थाना की पुलिस को सूचना मिली कि स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। मानेसर के पुलिस उपायुक्त दीपक कुमार ने सहायक पुलिस आयुक्त सुशीला की देखरेख में निरीक्षक सतेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने फर्जी ग्राहक बनाकर आम्रपाली बिल्डिंग सेक्टर-2 आईएमटी मानेसर के ओस्कर स्पा और गोल्डन ग्रेविटी स्पा में भेजा। इसके बाद दबिश देकर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की।
आरोपियों ने पूछताछ में रुपये लेकर देह व्यापार कराने की बात स्वीकार की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।