फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sex racket running in spa exposed, accused arrested

Gurugram News: स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sex racket running in spa exposed, accused arrested
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर स्पा सेंटर में भेजा जिसको स्पा में रुपये लेकर लड़कियां उपलब्ध कराई गईं। फर्जी ग्राहक के इशारे पर पुलिस टीम ने अंदर जाकर दबिश दी।आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर निवासी रूबल (24 वर्ष) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पालम विहार थाना की पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में स्पा सेंटरों में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी विजेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और अपने फर्जी ग्राहक बनाकर अंसल कॉरपोरेट प्लाजा पालम विहार स्थित ली थाई स्पा व स्टार स्पा सेंटर में भेजे जिन्होंने देह व्यापार के लिए लड़कियों की मांग की।
विज्ञापन

फर्जी ग्राहकों को दोनों स्पा सेंटरों के मैनेजर व संचालकों ने रुपये लेकर देह व्यापार के लिए लड़कियां उपलब्ध कराई जिसके बाद पुलिस ने स्टार स्पा में कार्यरत मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। टीम को ली थाई स्पा सेंटर के रिसेप्शन पर एक महिला मिली। उसने बताया कि स्पा का संचालक बाहर गया हुआ है। आरोपी रूबल व महिला ने पूछताछ में रुपये लेकर देह व्यापार कराने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed