{"_id":"68d6e239daeec406ad0dc74c","slug":"sewer-water-filled-outside-15-thousand-houses-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68325-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 15 हजार घरों के बाहर भरा सीवर का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 15 हजार घरों के बाहर भरा सीवर का पानी
विज्ञापन
सूरत नगर और राजेंद्र पार्क के लोग सीवर की समस्या से परेशान
नगर निगम आयुक्त ने रात में किया दौरा, काम में तेजी लाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीवर की समस्या से राजेन्द्रा पार्क, विष्णु गार्डन, सूरत नगर व आसपास के क्षेत्रों में 15 हजार घरों में रहने वाले लोग परेशान हैं। आलम यह है कि तीन माह से लोग घरों में कैद हैं। नगर निगम के वार्ड 34 की पार्षद की गली में सीवर का पानी जमा है।
सुपरसकर मशीन से लाेगों को राहत पहुंचाई जा रही है। धनकोट के पास नगर निगम की सीवर लाइन धंस जाने के कारण यह समस्या बढ़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने अपनी टीम के साथ देर शाम मौके का दौरा किया। करीब 60 हजार से अधिक लोग इस समस्या से प्रभावित हैं। रोजाना उनको इसी गंदे पानी से होकर काम पर जाना पड़ रहा है। पीने केे पानी में भी इस गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। सूरत नगर फेज 1 की गलियों में लगभग दो महीनों से सीवर का पानी भरा हुआ है। जिससे क्षेत्रवासियों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बदबू और कीट-पतंगों की समस्या के कारण स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार उन्होंने नगर निगम को शिकायत की लेकिन अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। नागरिकों की मांग है कि नगर निगम जल्द से जल्द सीवर की सफाई कर गलियों को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए।
वर्जन
सीवर का गंदा पानी गली में भरने की वजह से बच्चे घरों से बाहर खेलने तक नहीं जा पा रहे हैं। इस समस्या को लेकर उपायु्क्त को भी शिकायत दी जा चुकी है लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। - श्रवण कुमार, राजेन्द्रा पार्क कॉलोनी, गुरुग्राम
विज्ञापन
राजेन्द्रा पार्क क्षेत्र में सीवर की समस्या के हल के लिए नगर निगम की ओर से निर्माण चल रहा है। इस समस्या का हल निकाला जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने केे बाद ही इस समस्या का हल निकलेगा। - प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम