फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sewage filth being dumped near societies

Gurugram News: सोसाइटियों के पास ही डाली जा रही सीवेज की गंदगी

Tue, 25 Jul 2023 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sewage filth being dumped near societies
सेक्टर-99ए स्थित हैबीटेट सोसाइटी के निवासियों में रोष, बिजली आपूर्ति की भी रहती है समस्या
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर- 99 ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी के निवासी सीवरेज के पानी का पास में ही निस्तारण किए जाने से परेशान हैं। सोसाइटी के रहने वाले करीब 700 परिवार बदबूदार पानी और गंदगी आदि की समस्या का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा सोसाइटी में नियमित रूप से 4 से 5 घंटे की बिजली कटौती भी हो रही है। इस संबंध में कई बार बिल्डर से शिकायत की है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
सोसाइटियों के सीवरेज के निस्तारण के संबंध में नियम है कि उन्हें अपना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्वयं ही लगाना होगा। देखने में आ रहा है कि कुछ सोसाइटियों में टावरों का निर्माण कार्य पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। वहां पर लोग रह रहे हैं और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। इन्हीं सोसाइटियों में से एक हैबीटेट सोसाइटी भी है। यहां पर टैंकर से सीवर के पानी को लेजाकर आसपास ही गड्ढे आदि में डाल देते हैं। इसी के चलते बहुत सारा सीवर का पानी आसपास इकट्ठा हो गया है। जो अब परेशानी बन गया है। बिजली आपूर्ति भी अनियमित बनी हुई है। इन सभी को लेकर बिल्डर से शिकायत की गई है।
विज्ञापन



नगर निगम ने स्वयं ही निगरानी करने की अपील की है

नगर निगम के आयुक्त पीसी मीणा ने भी आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की है कि वह अपने यहां पर हो रहे सफाई और सीवेज निस्तारण के काम की निगरानी रखें। पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही अपना संतुष्टि-पत्र भेजें। संतुष्टि पत्र मिलने के बाद ही संबंधित एजेंसी को भुगतान किया जाएगा। अलग-अलग एजेंसियां काम कर रही हैं। निवासी कहते हैं कि इसके बाद भी हैबिटेट सोसाइटी जैसी स्थिति पैदा होना निराशा जनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed