{"_id":"697988b143fc866fc906fd24","slug":"several-schools-in-gurugram-received-an-email-containing-a-bomb-threat-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bomb Threat: गुरुग्राम में 13 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला, मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bomb Threat: गुरुग्राम में 13 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला, मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच
Wed, 28 Jan 2026 11:47 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:47 PM IST
सार
स्कूलों प्रबंधन के अनुसार बुधवार की सुबह के समय उन्हें ईमेल के माध्यम से धमकी मिली है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस धमकी का पता उस समय चला जब बच्चों का स्कूल आने का समय हो गया था। बसें बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचने लगी थी। वहीं हेरिटेज एक्सपीरियंशियल लर्निंग स्कूल ने मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा उनके सेक्टर-64 परिसर में किसी प्रकार का सुरक्षा खतरा नहीं पाया गया।
विज्ञापन
Bomb Threat
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर सिटी के 13 निजी स्कूलों में बुधवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी कर दी और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित स्कूलों में पुलिस की पांच टीमों ने पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह जब स्कूल स्टाफ ने कार्यालय में जब काम शुरू किया तो स्कूल की ऑफिशियल आईडी पर धमकी भरा ईमेल मिला। स्टाफ ने ईमेल के बारे में स्कूल के प्रधानाचार्य व प्रबंधन को सूचना दी। स्कूलों को जब ईमेल मिले तक बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे या पहुंच रहे थे। ऐसे में स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर उनको वाहनों बैठाकर वापस घर भेज दिया। बच्चों के अभिभावकों को भी व्हाट्एप ग्रुप पर मैसेज करके व कॉल करके बच्चों के घर वापस भेजने के बारे में कहा गया। वहीं, जो अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर जाते हैं, उनको भी बच्चे वापस ले जाने के लिए संपर्क किया गया। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में आकर वापस ले गए। सुरक्षा के तहत स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को स्कूल परिसर से बाहर भेजा गया था।
विज्ञापन
धमकी भरी ईमेल स्कूलों को अलग-अलग समय में मिली हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों के साथ ही बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और एसडीआरएफ की टीमों ने संबंधित स्कूलों में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। जांच टीमों ने स्कूल परिसरों के साथ-साथ आसपास के संवेदनशील इलाकों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया। स्कूलों के कमरों, शौचालयों, मैदानों, गमलाें से लेकर हर संभावित स्थान की बारीकी से जांच की गई। गुरुग्राम पुलिस की पांच टीमों ने सभी 13 स्कूलों मेें जांच की। पुलिस व अन्य टीमों को जांच में किसी भी स्कूल से कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। फिलहाल पुलिस उस ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने और धमकी के पीछे की सच्चाई जानने के लिए तकनीकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
इन स्कूलों में मिले धमकी भरे ईमेल
बुधवार की सुबह जिन 13 बड़े स्कूलों को धमकी मिली हैं, उनमें डीएफएफ फेज-1 स्थित कुंसकपालन स्कूल, लैंसर्स स्कूल, बादशाहपुर स्थित पाथवे वर्ल्ड स्कूल, हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल सेक्टर-62, शिवनादर स्कूल, श्रीराम अरावली स्कूल, मानव रचना स्कूल सेक्टर-46, लोट्स वैली, शेरवुड स्कूल डीएलएफ फेज-2, अमेरिकन स्कूल डीएलएफ फेज-2 और सेंट जेवियर्स स्कूल सहित अन्य स्कूल को ईमेल मिले।
बुधवार सुबह करीब 7 बजे कई स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की पांच टीमों ने सभी स्कूलों में दोपहर करीब 1 बजे तक जांच की। जांच के दौरान स्कूलों से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एतिहात के तौर पर संबंधित स्कूलों को खाली करवाया गया था। सभी स्कूलों को एक ही ईमेल आईडी से मैसेज भेजे गए हैं, जिसके स्रोत का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की साइबर व अपराध शाखा की टीमें गहनता से जांच कर रही हैं। - विकास कौशिक, एसीपी डीएलएफ, गुुरुग्राम।
स्कूल ने मामले को लेकर कही ये बात
हेरिटेज एक्सपीरियंशियल लर्निंग स्कूल ने मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा उनके सेक्टर-64 स्थित परिसर में किसी प्रकार का सुरक्षा खतरा नहीं पाया गया। आज सुबह जारी की गई सुरक्षा चेतावनी केवल सेक्टर-62 परिसर तक ही सीमित थी। सेक्टर-64 पूरी तरह सुरक्षित रहा और इस परिसर में किसी प्रकार की निकासी या संचालन में रुकावट की आवश्यकता नहीं पड़ी। एहतियात के तौर पर आंतरिक सुरक्षा जांच की गई और परिसर स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सामान्य रूप से चलता रहा।