फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seventh accused of assaulting water vendor arrested

पानी विक्रेता के साथ मारपीट का सातवां आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2021 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Seventh accused of assaulting water vendor arrested
गुरुग्राम। शहर में वाटर सप्लाई के धंधे पर राज कायम करने के उद्देश्य से कारोबारियों से पैसे मांगने और धमकाने के मामले में पालम विहार अपराध शाखा ने 7वें आरोपी को धनकोट नहर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धनवापुर गुरुग्राम निवासी नरेंद्र दहिया उर्फ पव्वा के रूप में की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 12 जनवरी को पानी की सप्लाई करने वाले पंकज नामक युवक के साथ मारपीट की थी। पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर सेक्टर-10 थान पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उक्त मामले में पुलिस छह बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों की पहचान गढ़ी हर्सरू गांव निवासी हितेश उर्फ सोनू, धनवापुर गांव निवासी राहुल, गांव खुर्रमूर निवासी रोहित, दिल्ली के गावं घोघा निवासी नीरज, गांव खुर्रमूर निवासी ललित व झज्जर जिले के गांव दुलधन माजरा निवासी नीरज के रूप में की गई थी।
विज्ञापन

यह था मामला :
आरोपियों ने पिछले 12 जनवरी को गढ़ी हरसरू गांव निवासी पंकज के साथ मारपीट की थी। पंकज ने सेक्टर-10 थाना पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह मानेसर इलाके की कंपनियों में पानी सप्लाई करने का काम करता है। इसी बात पर आरोपी रंजिश रखते थे। 12 जनवरी को भी वह इलाके की ही एक कंपनी में पानी की सप्लाई करने गया था, जहां बदमाशों ने उनके साथ बुरी तरीके से मारपीट कर उनको घायल कर दिया। इसके बाद से ही सेक्टर- 10 थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed