फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seven roads in New Gurugram to be illuminated with smart streetlights

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम की सात सड़कें स्मार्ट स्ट्रीट लाइटों से होंगी जगमग

Tue, 10 Feb 2026 05:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Seven roads in New Gurugram to be illuminated with smart streetlights
11.50 किलोमीटर सड़कों पर 770 लाइटें लगेंगी, मई तक काम पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के सात प्रमुख डिवाइडिंग सड़कों पर स्मार्ट और कनेक्टेड स्ट्रीट लाइटों के लगाने का काम तेजी से चल रहा है। करीब 11.50 किलोमीटर सड़कों पर 770 लाइटें लगाई जाएंगी। इस कार्य को मई तक पूरा करने का लक्ष्य है।
न्यू गुरुग्राम के कई सेक्टरों में सड़क, सीवर-पानी और स्ट्रीट लाइटों की जिम्मेदारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के पास है। ऐसे में इस क्षेत्र में जीएमडीए स्ट्रीट लाइट लगवा रहा है। पहले चरण में आठ सड़कों पर यह कार्य पूरा हो गया है। अब दूसरे चरण में सात सड़कों पर लाइटें लगवाने का काम चल रहा है। इसमें सेक्टर-71/72, सेक्टर-73/74, सेक्टर-75ए/76, सेक्टर-78/79 (डिवाइडिंग 78/79, 78/79ए) की डिवाइडिंग मास्टर सड़कों पर और साथ ही आउटर रोड सेक्टर-70ए, आउटर रोड सेक्टर-77 और आउटर रोड सेक्टर-79 और 79बी पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

जीएमडीए के इलेक्ट्रिकल विंग के अनुसार, इन स्मार्ट और कनेक्टेड स्ट्रीट लाइटों से लोगों को काफी राहत मिलेगी। खराब स्ट्रीट लाइटों की पहचान और जल्द ठीक कराने में मदद मिलेगी। क्लाउड-आधारित एप्लिकेशन से लाइटों के कामकाज को माइक्रो-मैनेज और नियंत्रित किया जा सकेगा। जीएमडीए की प्रवक्ता नेहा शर्मा ने बताया कि लाइटों को लगाने का काम चल रहा है। कार्य पूरा होने से कई सेक्टरों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांड सेंटर से रखी जा सकेगी नजर
करीब छह करोड़ से लगने वाली लाइटों को जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से नजर रखी जा सकेगी। इसे जीपीएस मैपिंग और वास्तविक समय की ट्रैकिंग के साथ स्ट्रीट लाइटों की जांच करना संभव होगा। ये स्मार्ट और कनेक्टेड स्ट्रीट लाइटें इन लाइटों की चोरी होने की घटना की पहचान करने में सक्षम होंगी, कम ट्रैफिक होने पर डिमिंग के लिए भी सक्षम हैं। खराबी या चोरी होने पर अलार्म कमांड सेंटर में बजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed