{"_id":"6a9979dc68c759ad860d12ae","slug":"seven-players-from-gurugram-to-showcase-their-skills-at-the-kurash-national-championship-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99903-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कुराश नेशनल चैंपियनशिप में गुरुग्राम के सात खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कुराश नेशनल चैंपियनशिप में गुरुग्राम के सात खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन
सब-जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय कुराश प्रतियोगिता के लिए जिले के चयनित खिलाड़ी। प्रशिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पंजाब के लुधियाना में चार से सात सितंबर तक आयोजित होने वाली सब-जूनियर राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में गुरुग्राम के सात खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता गुरु नानक स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिविल लाइंस स्थित इंडोर हॉल में आयोजित होगी। इसमें देशभर से करीब 550 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
गुरुग्राम की ओर से 25 किलोग्राम भारवर्ग में वीर सांगेलिया, 30 किलोग्राम में रक्षित, 35 किलोग्राम में आशीष चौधरी, 40 किलोग्राम में अवनी चौधरी, उदय देव गंडास और सोकी देव तथा 45 किलोग्राम में कबीर राजपाल चुनौती पेश करेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की स्टेट चैंपियनशिप में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जिला कुराश एसोसिएशन के अनुसार, गुरुग्राम के सभी सात खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। ऐसे में उनसे इस प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव महिंदर सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी तैयारी की है और उन्हें उम्मीद है कि वे लुधियाना में शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।