फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Seva Sankalp Abhiyan' launched; city illuminated by lakhs of earthen lamps.

Gurugram News: सेवा संकल्प अभियान चलाया, लाखों दीयों से जगमगाया शहर

Sat, 19 Sep 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
'Seva Sankalp Abhiyan' launched; city illuminated by lakhs of earthen lamps.
315 लोगों ने रक्तदान किया, सैकड़ों ने स्वास्थ्य जांच करवाई
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को गुरुग्राम में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा संकल्प अभियान के तहत 315 लोगों ने रक्तदान किया और सैकड़ों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लाखों दीये जलाए गए। सरकारी भवनों, मंदिरों और स्टेशनों को रोशनी से सजाया गया। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने सेक्टर 54 स्थित मातृ वन में आशीर्वाद का दीया जलाकर अभियान की शुरुआत की।


भाजपा गुरुग्राम जिला द्वारा रामनगर मंडल और गीता भवन, सेक्टर-4 में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर लगाए गए। रामनगर मंडल में मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी के नेतृत्व में 126 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। गीता भवन, सेक्टर-4 में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक परमेश्वर अरोड़ा के नेतृत्व में 189 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इन शिविरों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सदर बाजार स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम हुआ। इसमें महापौर राज रानी मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed